बलूची लड़ाकों ने फिर किया पाक सेना पर हमला, कई जवानों के मारे जाने की खबर

Join Us

इस्लामाबाद (ए)। बलूचिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है जिसमें कई जवान घायल हो गए। कई जवानों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जाता है कि हमलावरों ने पाक सेना के काफिले पर बम से हमला किया।वहीं, बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक की घटना ने पाकिस्तान को आगबबूला कर दिया है। पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में बलूच फ्रीडम फाइटर्स के एक्शन के खिलाफ नेशनल एक्शन प्लान पार्ट-2 चलाने वाला है, जिसके तहत एक बार फिर से बलूचों और अफगानों का कत्लेआम किया जाएगा। पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा ट्रेन अपहरण में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। इनमें सैनिक हैं और 3 रेलवे कर्मचारी।

Previous articleमध्य प्रदेश में अभी से लू जैसे हालात, खजुराहो में तापमान 39.6 डिग्री पहुंचा
Next articleअगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो बख्श देंगे उनकी जान’, राष्ट्रपति ट्रंप की अपील पर पुतिन का बड़ा बयान