नशे की हालत में था मृतक, एक साल पहले ही हुई थी शादी
भोपाल(ए)। राजधानी के उपनगर बैरागढ़ थाना इलाके के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने होली की रात अपेन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल सुसाइड के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। मूल रुप से मूल रूप से राजगढ़ के भीलवाढिया का रहने वाला 24 वर्षीय ईश्वर मालवीय पिता विक्रम सिंह मालवीय बीते तीन सालो से परिवार सहित सीटीओ बैरागढ में रह रहा था। बताया गया है, की निजी टेलिकॉम कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करने वाले ईश्वर की शादी एक साल पहले रुकमा से हुई थी। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की होली मनाने के बाद रात के समय ईश्वर घर लौटा था। उसने पत्नी से कहा था कि मैं भांग पीकर आया हूं। पत्नी ने उससे कहा की वह नहाकर थोड़ा आराम करने के लिये लेट जाये , इससे उसकी तबीयत ठीक लगेगी। उससे थोड़ी बातचीत के बाद पत्नी अपने घरेलू काम में व्यस्त हो गई। वहीं ईश्वर अपने कमरे में चला गया। पत्नि ने सोचा की पति लेटने के लिये गया होगा और थोड़ी देर बाद उसका भांग का नशा उतर जायेगा जिसके बाद उसे खाना दे दूंगी। लेकिन ईश्वर ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। शुरुआती जॉच में परिवार वालो ने पुलिस को बताया की उसने कभी भी किसी तरह की कोई भी परेशानी की बात नहीं की थी, और न ही उसकी पत्नी से कोई अनबन चलती थी। खुदकुशी के समय वह नशे की हालत में था।








