ईदगाह हिल्स इलाके के मल्टी में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में आरोपी अतुल, मां और बहन दोषी करार

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। ईदगाह हिल्स इलाके के मल्टी में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी अतुल निहाले और सबूत मिटाने की आरोपी उसकी मां बसंती बाई और बहन चंचल भालसे को सोमवार को दोषी करा दिया गया है। विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की कोर्ट से सजा का ऐलान आज (बुधवार) को होना था। इस केस में अब 17 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। फिलहाल फैसला टाइप नहीं हो सका है। बुधवार को तीनों आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट लाया गया था।अभियोजन के अनुसार, 24 सितंबर को 5 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी जघन्य हत्या कर दी गई थी। बालिका का शव उसी की मल्टी के एक बंद फ्लैट में मिला था। आरोपी द्वारा बालिका की दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद फ्लैट में रहने वाले अतुल निहाले उसकी मां बसंती बाई और बहन चंचल भालसे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद 20 दिसंबर को आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र दायर किया था। पुलिस ने अभियोग पत्र के साथ डीएनए टेस्ट रिपोर्ट मेडिकल रिपोर्ट अन्य दस्तावेज और पीडि़ता के परिजनों, चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों सहित अन्य गवाहों की सूची भी पेश की थी।आरोपी अतुल बच्ची की दादी के फ्लैट के ठीक सामने वाले फ्लैट में रहता था। आरोपी ने रेप के बाद गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर उसके शव को पानी की टंकी में छिपा दिया था।

आरोपी अतुल की बहन चंचल और मां बसंती ने घटना को छिपाने का प्रयास किया था, इसलिए पुलिस ने उनको भी आरोपी बनाया था।

घटना के बाद आरोपी परिवार बच्ची के परिजन के साथ ही बच्ची को तलाशता रहा। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपी बच्ची के परिजन के साथ उसे तलाशने का नाटक करता रहा। उनके साथ रहकर पुलिस की एक्टिविटी पर भी नजर रखे रहा। जब उसे यकीन हो गया कि वह बच नहीं पाएगा, तो अपने फ्लैट का ताला लगाकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

अतुल के खिलाफ खरगोन में पहले से छेडख़ानी, चोरी जैसे 6 अपराध दर्ज हैं। उसकी पत्नी दो साल से अलग रह रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि, फॉगिंग के दौरान हुए धुएं का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची का मुंह बंद कर अपने फ्लैट में खींच लिया था। रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एक दिन तक शव कमरे में बिस्तर के बीच छिपाकर रखा। मक्खियां होने लगीं तो बॉडी को पानी की टंकी में डाल आया।
0

Previous articleसरकार ने बताई रेलवे की उपलब्धि, विपक्ष बोला – नहीं मिल रही हादसों से मुक्ति
Next articleजम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हडक़ंप मचा