कमिश्नर ने केसला के दूरस्थ अंतिम छोर के ग्राम कोहदा एवं लाल पानी का भ्रमण किया

Join Us

पुरानी और छोटी-छोटी जल संरचनाओं के जीणोद्धार करने के दिए निर्देश

कोहदा  में गूगल इमेज से ईल मशीन लगाकर पानी का स्तर पता करने के दिए निर्देश

निम्न जल स्तर वाले एवं बिगड़े  हैंड पंप में सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम संभागायुक्‍त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को अपने प्रशासनिक अम्ले के साथ केसला विकास के दूरस्थ एवं अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कोहदा एवं वनग्राम लालपानी का भ्रमण किया। कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्राम कोहदा की ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं जिसमे विशेषतौर पर भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम के 21 हैंडपंप में से 9 हैंड पंप में जल का स्तर कम पाया। इसी के साथ उक्त 9 हैंडपंप में मटमैले पानी की समस्या भी सामने आई साथ ही जल स्तर कम होने के कारण उनमें से मात्र आधे घंटे तक ही पानी मिलता है यह भी ज्ञात हुआ। भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कि गांव में एकमात्र कुआं यादव मोहल्ले में है जिसमें पर्याप्त पानी है किंतु वह भी लगातार चलने पर सूख जाता है, तथा झिर से कुएं में पानी भरने में समय लगता है। गांव में कुछ लोगों के पास निजी कुएं तो है किंतु उनमें भी अल्प पानी ही प्राप्त होता है। कमिश्नर श्री तिवारी ने ईई पीएचई श्री चतुर्वेदी को निर्देश दिए कि वह ग्राम कोहदा में यादव मोहल्ले के कुएं का जीर्णोद्धार एवं गहरीकरण करवाए जिससे की जलस्तर को बढ़ाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए की पुरानी एवं छोटी-छोटी जल संरचनाओं में सुधार कार्य भी करवाया जाए एवं उन्हें पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने यादव मोहल्ले के कुए के आसपास मुंडेर बनाने के लिए भी निर्देश दिए जिससे कि भविष्य में कोई दुर्घटना ना घटित हो। कमिश्नर श्री तिवारी ने कहा कि गूगल इमेज के माध्यम से सर्वे करवा कर एवं ईल मशीन लगाकर गांव में जल स्रोतों की संभावनाओं को तलाशा जाए ताकि वहां ट्यूबवेल का खनन किया जा सके। उल्लेखनीय है कि ग्राम में दो ट्यूबवेल खनन पूर्व में ही फेल हो चुके हैं। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ग्राम के 21 हैंड पंप में से 9 हैंडपंप में जलस्तर की स्थिति ठीक नहीं है। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि उक्त हैंड पंपों में राइजर पाइप बड़वाकर एवं आवश्यक साफ-सफाई करवाये तथा इन हैंड पंप में सुधार कार्य पूरी प्राथमिकता से किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव की सीसी रोड में शोल्डर नहीं बनाए गए हैं जिससे वाहन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीण द्वारा मांग की गई की सीसी रोड के शोल्डर बनाए जाएं साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान जो अभी तक निजी भवन में संचालित की जा रही है उसे ग्राम में रिक्त पड़े हुए प्राथमिक शाला में स्थानांतरित भी किया जाए। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि हैंड पंप मेकेनिक श्री उमेश धुर्वे कभी-कभी ही गांव में नजर आते हैं। हैंड पंप खराब होने की स्थिति में आउटसोर्स कर्मचारी मनीराम को पैसा देकर हैंडपंप सुधरवाया जाता है। कमिश्नर श्री तिवारी ने ऐसी स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को समझाया कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिक को हैंडपंप सुधारने के लिए कोई भी कीमत ना दें तथा ऐसी स्थिति होने पर विभागीय अधिकारी को अवगत कराए। ग्राम चौपाल में पीएचई के सहायक यंत्री मुजबिल हुसैन ने बताया कि कोहदा मैं 721 घरों में से 150 घरों में नल जल कनेक्शन है। संभागायुक्‍त द्वारा शेष बचे हुए घरों में नल जल कनेक्शन चालू किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा यह मांग भी की गई है कि अतिरिक्त रूप से एक और ट्यूबवेल खनन किया जाए। संभाग आयुक्त श्री तिवारी ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेंस 1962 के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम वासी अपने पशुओं के बीमार होने पर उक्त एंबुलेंस को बुलाकर पशुओं का उपचार सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी निर्धारित समय पर खुलता है एवं सभी शिक्षक समय पर स्कूल आते हैं। संभाग आयुक्त श्री तिवारी ने जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है उनकी आईडी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए जिससे उन सभी को पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि मिल सके साथ ही उन्होंने आधारवार आरओआर लिंकिंग करने के भी निर्देश दिए। कोहदा में कमिश्नर ने सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिए कि पीएम आवास के प्रतीक्षा के हितग्राहियों के नाम सूचना पटल पर आवश्यक रूप से चस्पा करें।

कमिश्नर ने वन ग्राम लाल पानी में लगाई ग्राम चौपालसीएचओ को माह के दूसरे शुक्रवार को उपलब्ध रहने के लिए निर्देश

कमिश्नर ने दूरस्थ वन ग्राम लाल पानी के वन ग्राम चौकी में ग्राम चौपाल लगाई। यहां उन्होंने ग्राम में नल जल योजना की जानकारी एक ग्रामीण से ली। ग्राम वासी द्वारा बताया गया कि गांव में सभी हैंडपंप चालू अवस्था में है किंतु कुछ हाथ में जल स्तर निरंतर रूप से घट रहा है। कमिश्नर श्री तिवारी ने ईई पीएचई श्री चतुर्वेदी को निर्देश दिए कि जिन हैंड पंप में जलस्तर निरंतर रूप से गिर रहा है उनमें आवश्यक उपाय कर जल स्तर को बढ़ाया जाए। ग्रामवासियों ने कमिश्नर श्री तिवारी को अवगत कराया कि ग्राम में बीमार होने पर उन सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सीएचओ दीपिका तायवड़े के पास अन्य ग्रामों का भी चार्ज है इसलिए वह हर समय उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए की सी एच ओ मा के हर दूसरे शुक्रवार लाल पानी में रहकर मरीजों का उपचार करें। शासकीय बैठक एवं अवकाश होने की स्थिति पर अगले दिन ग्राम में ग्राम वासियों का उपचार सुनिश्चित करें। ग्राम लाल पानी के ग्राम वासियों ने बताया कि वहां पर एक बोरवेल का खनन कराया गया था जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने अन्य ट्यूबवेल खनन की मांग की। जिस पर कमिश्नर श्री तिवारी ने एक अन्य ट्यूबवेल खनन के निर्देश देते हुए कहा कि जल संग्रहण किया जाने के उद्देश्य से 10 10 हज़ार लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां भी स्थापित की जाए।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, उपायुक्त राजस्‍व श्री गणेश जायसवाल, एसडीएम इटारसी श्री टी प्रतिक राव, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, जनपद पंचायत केसला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस सी अग्रवाल, सरपंच शिवराम कलमे, ईई पीएचई श्री चतुर्वेदी, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ललित डेहरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Previous articleभारत निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से करेगा बातचीत
Next articleये बजट जनविरोधी, दिशाहीन, आंकड़ों की जादूगरी और जनता के साथ छलावा