उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद दिल्ली एम्स में करवाया भर्ती

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रविवार सुबह सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। इस पर उपराष्ट्रपति को दिल्ली एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
एजेंसी ने एम्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह-सुबह दिल्ली के एम्स के हृदय विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Previous articleप्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी खबर आई सामने, भक्तों में छाई निराशा
Next articleसुक्खू ने महाराणा प्रताप स्मारक भवन का किया शिलान्यास