हर दिन मातृ शक्ति के सम्मान का दिन होना चाहिए-वरिष्ठ पत्रकार रघुवर गोहिया
महिला काम से लौटकर आती हैं और फिर काम पर लग जाती है एसडीओपी अनिमेष देशमुख
त्रिशक्ति का स्वरूप है नारी शक्ति-वरिष्ठ पत्रकार शैलेष तिवारी
सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कालालीपाल स्थित सहारा पब्लिक हाई स्कूल के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि इस तरह का नगर में पहला आयोजन किया गया है। इसके लिए दैनिक अग्रसोच परिवार और सहारा पब्लिक हाई स्कूल के संचालक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आये हैं तब से महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी काम हुआ है। महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।जिनका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए।
नारी शक्ति सम्मान आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान आज के दिन ही क्यों होना चाहिए। यह तो सनातानी परंपरा और हमारे संस्कार हैं कि हम अपने घर में माता, बहन, बेटी का सम्मान करते हैं। बाहर गौ माता और धरती माता का सम्मान करते हैं तो इसलिए हर दिन ही मातृ शक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और हम सभी को मिलकर उनका सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीओपी अनिमेष देशमुख ने मातृशक्ति के रूप में सर्व प्रथम अपनी पूज्य माताजी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि एक कामकाजी महिला अपने काम से वापस आती है और अपने घर में काम पर लग जाती है। यह कठिन परिश्रम नारी शक्ति ही कर सकती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वरिष्ठ पत्रकार शैलेष तिवारी ने विशेष अतिथि के रूप में अपने संबोधन में महिलाओं को त्रिदेव की शक्ति निरूपित किया।
दैनिक अग्रसोच समाचार पत्र द्वारा आयोजित इस गरिमामयी आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। समारोह को सहारा ग्रुप ऑफ स्कूल के संचालक मनोज दुबे ने भी संबोधित किया आए और आगे भी इस तरह के सामाजिक आयोजनों में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आयोजन के सूत्रधार
बबलू जायसवाल थे। के अवसर पर”नारी शक्ति सम्मान”का आयोजन सहारा पब्लिक हाई स्कूल में मुख्य अतिथि क्षेत्र के युवा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,विशेष अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार मंडल अध्यक्ष कमल मीना फौजी,विशेष अतिथि रघुवर दयाल गोहिया(वरिष्ठ पत्रकार)पंडित शेलेश तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार)ए.आर.शेख मुंशी(वरिष्ठ पत्रकार)आशीष गुप्ता (प्रधान संपादक)मनोज दुबे(सहारा शिक्षा संघ समूह प्रबंधक)शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख,उप निरीक्षक रवि भंडारी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमल किशोर शर्मा की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखें,वहीं पर लोक गायिका श्रीमती उर्मिला मेवाड़ा ने लोक गीत गायक एवं कवित्री श्रीमती साक्षी जैन अपनी कविताओं से कार्यक्रम का समा बांध,क्षेत्र विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने बताया कि महिलाओं को घुंघट से हटके आगे आकर कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में काम करने से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा,और आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है।