आगामी 29 मार्च को होगा भोपाल में ब्यूटी सेमिनार

Join Us

सीहोर। मध्यप्रदेश ब्यूटी एसोसिएशन के तत्वाधान में  गत दिनों सीहोर, इंदौर, उज्जैन में ब्यूट सेमिनार का आयोजन किया गया था। अब आगामी 29 मार्च को भोपाल में भव्य रूप से ब्यूटी सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय जो एसोसिएशन के अध्यक्ष है, इसके अलावा सुनील सेन, जगदीश राजपूत, मोनिका शर्मा आदि एसोसिएशन के शामिल रहेंगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि एसोसिएशन जो इस तरह के सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सुनील सेन ने बताया कि गत दिनों सीहोर के एक निजी गार्डन में एक दिवसीय ब्यूटी सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसमें आष्टा, सीहोर, श्यामपुर, भोपाल और इंदौर के पार्लर संचालकों ने भाग लिया और ब्यूटी पार्लर संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी दी। गई। सेमिनार में जगदीश राजपूत ने सहयोग दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आजकल फैशन के युग में कोई भी कार्यक्रम शादी, बर्थ-डे, मैरिज एनिवरसरी बिना ब्यूटीशियन के नहीं होते है। यहां पर आने वाले पार्लर संचालकों ने ब्लीचिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइल, मेहंदी, आइब्रो फेशियल की जानकारी दी। अब एसोसिएशन की ओर से 29 मार्च को भोपाल के अलावा अपै्रल में गोवा में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। स्मार्ट गैलेक्सी सैलून अकादमी पार्लर सर्वित से सुनील सेन ने बताया कि आगे भी सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleमैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
Next articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-मोदीजी के प्रधानमंत्रित्व काल में महिलाएं तेजी से सशक्त हुई हैं- विधायक घनश्याम चंद्रवंशी