टोरंटो के पब में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हडक़ंप, 11 लोग घायल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Join Us

टोरंटो (आरएनएस)। कनाडा के टोरंटो शहर में शुक्रवार रात एक पब में हुई गोलीबारी की घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:30 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास स्थित एक पब में हुई। टोरंटो पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल हुए सभी 11 लोगों को तत्काल प्रभाव से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पुलिस अधिकारी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि गोलीबारी के पीछे हमलावर का मकसद क्या था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमले में किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया। जांचकर्ताओं की टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है और घटनाक्रम की कडिय़ों को जोडऩे का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास घटना के संबंध में कोई भी जानकारी है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और आरोपी को पकडऩे के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, इस गोलीबारी की घटना से टोरंटो शहर में दहशत का माहौल है।

Previous articleट्रंप कैबिनेट मीटिंग में रूबियो और मस्क के बीच तीखी बहस, देखते रह गए राष्ट्रपति
Next articleसीरिया में असद समर्थकों और सुरक्षाबलों में हिंसक झड़प, 200 से ज्यादा की मौत; कर्फ्यू लागू