प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान वायुसेना से बड़ी चूक, अपने ही देश में गिरा दिए 8 बम; मचा हडक़ंप

Join Us

सियोल,(आरएनएस)। दक्षिण कोरिया में वायु सेना की गलती से बड़ी घटना घट गई। वायु सेना के एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गुरुवार को फाइटर जेट   से गलती से 8 बम गिर गए। इस घटना में किसी के भी जान जाने की खबर नहीं है परंतू 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वायु सेना ने इस हादसे की जानकारी दी। वायु सेना ने खुद बताया कि यह घटना तब हुई जब केएफ-16 लड़ाकू विमान से प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान 8 एमके-82 बम अनजाने में छूट गए। हालंकि गनीमत ये रही कि सभी बम निर्धारित फायरिंग रेंज से बाहर जा गिरे। इस घटना में कुछ नागरिकों को ही चोटें आईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वायु सेना ने स्पष्ट किया कि यह एक मानवीय या तकनीकी गलती थी, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। वायु सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है। हम प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हैं। घायलों की सटीक संख्या और नुकसान का आकलन अभी जारी है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है।

Previous articleप्रबंध संचालक ने बिजली उपभोक्ताओं के परिसरों का किया औचक निरीक्षण
Next articleडेनमार्क ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब, ‘ग्रीनलैंड कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा