मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस पूरी तरह हमलावर,भाजपा बैकफुट पर

Join Us

 -भोपाल में कई जगह कॉंग्रेसियो ने जलाया मंत्री का पुतला
भोपाल(ए)। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के दिये गये विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पूरी तहर से हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार केा कॉग्रेंस ने प्रदेशभर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इसी कड़ी में भोपाल में नेहरू नगर और चंचल चौराहे पर कॉग्रेसियो ने मंत्री पटेल के पुतले जलाए। राजधानी भोपाल के भोपाल के चंचल चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया गया। इसके साथ उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की गई। उधर तुलसी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नेहरू नगर चौराहे पर मंत्री पटेल का पुतला जलाया। गौरतलब है की 1 मार्च को राजगढ़ जिले के सुठालिया में मंत्री पटेल ने जनता के मांग पत्रों को भीख करार दे दिया था। उन्होंने कहा था, अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, तब लोग उन्हें मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। नेताओ को एक टोकरा भर तो कागज मिलते हैं। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। बयान के विवाद हो लेकर 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस भी प्रदर्शन करेगी।

Previous articleकेन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Next articleकलेक्टर ने बैरसिया का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया