सीहोर। नगर के युवा समाजसेवी डॉ.गगन नामदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शहर की जीवन दायिनी सीवन नदी जो कि हम सबका आस्था का केन्द्र भी है। सावन में यहीं हमारे सनाती भाई-बहन कावड़ में जल लेकर हमारे आराध्य भगवान शिव पर चढ़ाते है। परन्तु जलकुम्भी भराव एवं पूजन सामग्री के कारण सीवन नदी दुषित हो गया है। शहर के बीचो-बीच होने से इसी नदी से हमारे शहर के कोर, कुएँ इत्यादि रिचार्ज होते हैं। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर सीवन स्वच्छता अभियान चलायें और सीवन शुद्धिकरण महाअभियान का हिस्सा बनकर इस पुनीत में अपनी सहभागिता निभायें। सीहोर शहर के हर नागरिक से किया गया है कि आप सब आज दिनांक दिनांक 7 मार्च 2025 को सुबह 9 बजे संघ कार्यालय के पास आयोजित बैठक भाग लेवें। जिसमे आप सभी के विचार-विमर्श और सहयोग से हम मिलकर आगामी दिनांक 1 अप्रैल 2025 से सीवन शुद्धिकरण अभियान को प्रारम्भ कर सके।







