भुगोल प्रोगिकि (प्रक्टीकल) एटी-केटी में हो सुधार-कालेज अध्यक्ष हिमांशु जाटव
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सीहोर द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सलेंस पीजी कॉलेज सीहोर में कॉलेज अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में कालेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि बीए प्रथम वर्ष के भूगोल प्रायोगिक (प्रक्टिकल एटी-केटी) आ गई है। छात्र – छात्राओं ने पहले भी इस विषय के पेपर दिए थे, परन्तु 20 से अधिक छात्र-छात्राओं का बीयु के द्वारा पुर्व एटी-केटी का परीक्षा परिणाम ही रिपीट कर दिया गया है, जिसके कारण एक ही विषय में पुन: भुगोल प्रोगिकि (प्रक्टीकल) में एटी-केटी आ गई है। छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान दो दिन में किया जाए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन व कालेज प्रबंधन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक बलवीर राजपूत, नगर सहमंत्री कुशल मोटवानी, विशाल यादव सहित नगर के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








