जनता जनार्दन को भिखारी बताने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल दे इस्तीफा-निशांत वर्मा
सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर ब्लाक कांग्रेस द्वारा गुरुवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर गगन भेदी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुजराती ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने की ओछी मानसिकता, घृणात्मक-निकृष्ट सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर जनहित में लड़ाई लडऩे को तैयार है। शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है। जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रहलाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है, अब जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। हम इसका घोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि प्रहलाद पटेल तत्काल अपना इस्तीफा दें। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों को पुरजोर विरोध करती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, डॉ.अनीस खान, ओम बाबा राठौर, पवन राठौर, राकेश वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, विवेक राठौर, हसीन कुरेशी, डॉ.मारूती राव, रामायारण शुक्ला, हरीश आर्य, भगत सिंह तोमर, के.के.रिछारिया, पंकज शर्मा, चीनू ठाकुर, घनश्याम मीणा, ममता शर्मा, विनीत गोयल, सहीद लाला मंसूरी, नायाब खान, आसिफ अंसारी, असरफ अली, दीपक सोनकर, मनीष मेवाड़ा, यश यादव, विजय वर्के सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








