प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच वर्ष बढ़ाने के लिए किया आभार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कुपोषण पर अंकुश- सांसद दर्शन सिंह चौधरी
नर्मदापुरम। नई दिल्ली। नई दिल्ली में केन्द्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री निमुबेन बाभंणिया से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को भेंट की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि यह मुलाकात बहुत परिणाम दायक रही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की पहल इस परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रही है। इस मौके पर देश में खाद्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पीएमजीकेवाई को लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित वित्तीय परिव्यय के साथ अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री निमुबेन बाभंणिया का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा इको. सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के विषय में चर्चा हुई। सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से कुपोषण पर अंकुश लगा है।






