नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर मध्य प्रदेश शासन के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिये गये बयान जिसमे जनता को भिखारी बताया ऐसे निंदनीय ब्यान का कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाज़ी कर मंत्री से इस्तीफ़े की मांग की गई। पुतला दहन में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, संतोष तोमर, अनोखी राजोरिया, अजय सैनी फैज़ान उल हक़, लखन रघुवंशी, मुकुल गुप्ता, रोहन जैन, गुलाम मुस्तफ़ा कमलेश बाथरे महेश पाण्डेय, सूरज तिवारी, अशोक अहीरवार, शिवमंगल चौहान,कपिल यादव मोहम्मद आमिर विशाल प्रधान विजेंद्र राजपूत आफरीद खान राजेश चौहान दीप सिंह सिसोदिया जागेश यादव आदि उपस्तिथ रहे।






