महाकुंभ में टूटे पर्यटन के सारे रिकॉर्ड

Join Us

-दुनिया भर से आए 55 लाख विदेशी पर्यटक, बना रिकॉर्ड
-टेंट सिटी से पर्यटन निगम ने अर्जित किए 100 करोड़

प्रयागराज (ए.)। दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर प्रयागराज ने पहली बार ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। टूरिज्म के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, महाकुंभ के 45 दिनों में ही तकरीबन 55 लाख विदेशी पर्यटक आए हैं। पिछले साल करीब 5,000 विदेशी ही आए थे।
इस बार के महाकुंभ कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। 73 देशों के राजनयिक और 116 देशों के विदेशी श्रद्धालु संगम स्नान करने आए। इनमें सर्वाधिक नेपाल, अमेरिका, ब्रिटेन, श्रीलंका, कनाडा और बांग्लादेश से आए। इसके साथ रूस, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्राजील, मलयेशिया, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा और थाइलैंड सहित 100 से अधिक देशों से भी लोग पहुंचे।इन लोगों ने प्रयाग के साथ वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा और गोरखपुर भी देखा। विदेशियों के यहां आने से होटल, गाइड, ट्रांसपोर्ट, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार में लाभ मिला है। केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन कहते हैं, महाकुंभ में आए करोड़ों लोगों के खर्च का असर चौथी तिमाही की जीडीपी में दिखेगा। वहीं, केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन-दो योजना में नैमिषारण्य और प्रयागराज को चुना गया है। इससे भी पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 के कुंभ में 10.30 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। तब यहां कुल 23,94,70,000 श्रद्धालु आए थे। इस बार करीब 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

Previous articleडेविड मिलर की शतकीय पारी गई बेकार, साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
Next articleहाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल