स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान गीतकार रामकिशोर नाविक को दिया जाएगा

Join Us

 जन्म जयंती पर 10 मार्च को होगा काव्य समागम एवं सम्मान समारोह
सीहोर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर तथा सृजन साहित्य परिषद के बैनर तले आगामी 10 मार्च 2025 को प्रदेश के वरिष्ठ गीतकार स्व. रमेश गोहिया की जन्म जयंती पर होने वाले काव्य समागम एवं सम्मान समारोह में  गीतकार स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान से इटारसी के वरिष्ठ गीतकार श्री रामकिशोर नाविक को अलंकृत किया जाएगा। इसकी घोषणा चयन समिति द्वारा कर दी गई है।
ज्ञात रहे कि विगत दिनों चयन समिति का गठन किया गया था जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार पंडित शैलेष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप एस. चौहान एवं साहित्य परिषद अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल के नाम शामिल थे। सम्मान समारोह का आयोजन नगर के रुकमणी गोबिंद गार्डन में सुबह 11 बजे से किया गया है। आयोजन समिति ने नगर के सभी साहित्यकार, गीतकार एवं कविगणों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Previous articleकैबिनेट मंत्री द्वारा यह कहना कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत दुर्भाग्यपूर्ण कथन-राजीव गुजराती
Next articleकांग्रेस के मीडिया विभाग की बैठक संपन्न