कैबिनेट मंत्री द्वारा यह कहना कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत दुर्भाग्यपूर्ण कथन-राजीव गुजराती

Join Us

कैबिनेट मंत्री की इस निंदनीय टिप्पणी पर कांग्रेसजनों जलाया पुतला
सीहोर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया। उन्होंने कहा- अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। नेता जब भी कहीं आते हैं तो जनता द्वारा इतने मांग पत्र सौंप दिये जाते हैं कि एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मीडिया प्रभारी हर्ष जैन की उपस्थिति में स्थानीय बस स्टेण्ड पर कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया गया और कैबिनेट मंत्री की जनता विरोधी इस सोच पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की जनता विरोधी ऐसी सोच से भाजपा का असली चेहरा सामने आता है, जबकि शासकीय व्यवस्था जनता की गाढ़ी कमाई से ही चलती है और जनता जनार्धन को यह पुरा हक है कि वह अपनी मूलभूत सुविधाओं को सरकार से पूर्ण  करायें। जब वोट मांगने का समय आता है तो यही नेता जनता के सामने हाथ जोडक़र वोट मांगकर उनकी हर समस्याओं का निराकरण करने का वादा करते हैं और अब जब भाजपा सरकार से ना तो महंगाई कम हो पा रही है और ना ही जनता की समस्याओं का निराकरण हो पा रहा है, इसी का परिणाम है कि यह जहां भी जाते हैं जनता इनको फूल मालाओं से पहले मांग पत्र थमा देती है, यदि भाजपा के यह मंत्री झुठी वाहवाही बटोरने की जगह समय  रहते जनता की समस्याओं का निराकरण करते तो मांग पत्रों से इनकी टोकरी क्यों भराती। वहीं सोमवार को को जब मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर आये और बोले कि महिला बाल विकास से नहीं मिटेगा कुपोषण,गाय के दूध से कुपोषण होगा खत्म होगा। इस पर भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर में महिला बाल विकास विभाग के कुपोषण खत्म करने के अभियान की पोल खोल दी। खुले मंच से कहा कि महिला बाल विकास से योजना चलाते रहो कोई फायदा नहीं होगा। आप घर में गाय का दूध उपलब्ध करा दो तो पूरा कुपोषण दूर हो जाएगा। आप कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कुपोषण है और महिला बाल विकास विभाग और उनके मन्त्री कह रहे हैं की कुपोषण हे ही नहीं आखिर सही कौन है कौन गलत? इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से  प्रीतम दयाल  चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, दिनेश भैरवे, विवेक राठौर, संदीप व्यास, पवन राठौर, आशीष गहलोत, घनश्याम यादव, नरेंद्र खंगराले, मजीद अंसारी, रामायण प्रसाद शुक्ला, घनश्याम मीणा, ओम बाबा राठौर, के.के. रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तुलसी राजकुमार राठौर, ईश्वर सिंह चौहान, आसिफ अंसारी, कमलेश चांडक, गजराज परमार, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, यश यादव, ममता शर्मा, अर्जुन मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।

Previous articleजिले में भव्यता के साथ मनाई जायेगी डॉ.अम्बेडकर संयुक्त जयंती
Next articleस्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान गीतकार रामकिशोर नाविक को दिया जाएगा