कांग्रेस के मीडिया विभाग की बैठक संपन्न

Join Us

सीहोर। सोमवार, दिनांक 3 मार्चा 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय न्यू बस स्टैंड सीहोर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता और जिला मीडिया प्रभारी हर्ष जैन के मुख्य अतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम हर्ष जैन का उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का समय सोशल मीडिया का है, इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को क्षेत्र व प्रदेश की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाना चाहिए। मुख्य अतिथि हर्ष जैन कहां कि प्रदेश में युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश की समस्याओं को जोरदार तरीके से सडक़ से लेकर सोशल मीडिया पर उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह साल प्रदेश के संगठन का साल है। वर्तमान मेंं विभिन्न विभागों में पुनर्गठन का काम चल रहा है। जिसमें कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मीडिया विभाग में भी जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से  प्रीतम दयाल  चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, दिनेश भैरवे, विवेक राठौर, संदीप व्यास, पवन राठौर, आशीष गहलोत, घनश्याम यादव, नरेंद्र खंगराले, मजीद अंसारी, रामायण प्रसाद शुक्ला, घनश्याम मीणा, ओम बाबा राठौर, के.के. रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तुलसी राजकुमार राठौर, ईश्वर सिंह चौहान, आसिफ अंसारी, कमलेश चांडक, गजराज परमार, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, यश यादव, ममता शर्मा, अर्जुन मेवाड़ा आदि उपस्थित थे।

Previous articleस्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान गीतकार रामकिशोर नाविक को दिया जाएगा
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अंतिम दिन पहुंचे 10 लाख से अधिक श्रद्धालु