नागरिकों को मिल रहा कम पानी, सड़कों पर बह रहा ज्यादा

Join Us

नर्मदापुरम। गर्मी की शुरूआत होते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। अभी गर्मी आना बांकी है। लेकिन उससे पूर्व ही शहर के अनेक हिस्सों में पानी की कमी होने लगी है। पानी की कमी नहीं है लेकिन जल प्रदाय में जो लापरवाही हो रही है उसका नतीजा यह है कि कभी पाइप लीकेज हो रहे हैं। कभी पाइप लाइन फूट रही है। तो कभी जल प्रदाय करने वाले मनमानी कर रहे हैं। इस सीजन में जल प्रदाय करने वाले आपरेटरों के पंप से तबादला किए जाने चाहिए। एक आपरेटर को एक ही पंप पर कई वर्ष होने पर वह मनमानी करने लगते हैं। इसलिए उनके पंप बदले जाने चाहिए जिससे कि वह जल प्रदाय समय पर करते रहें। जिस मोहल्ले में उन्हें ज्यादा चलाना होता है वहां ज्यादा चलाते हैं किसी मोहल्ले की लाइन को जल्दी बंद कर देते हैं। इससे भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परेरशानी होती है।

फिकता वही पानी मिल जाए तो हो जाए पूर्ति

सदर बाजार कोठीबाजार क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि जब उनके मोहल्ले में जल प्रदाय होता है तो अनेक पाइप लाइन से पानी निकलता हुआ सड़कों पर बहता रहता है। इससे एक तो पाइप लाइन में प्रेशर कम हो जाता है दूसरा कम पानी पहुंचता हैं। ऐसा कई महिनों से हो रहा है। अब गर्मी की शुरूआत हो रही है तो लोगों को परेशानी हो रही है। सदर बाजार के लालू पटेल ने कहा कि नपा के द्वारा जो पाइप डाले गए हैं। उनके लीकेज को सही कर लिया जाए तो जितना पानी सड़कों पर फिकता है उससे पर्याप्त पूर्ति हो सकती है।

Previous articleमुख्यालय पर ऐसे कार्य हों जिससे लगे कि यह संभाग मुख्यालय है
Next article2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक श्री राम मंदिर राठौर समाज कस्बा में होगी प्राण प्रतिष्ठा