गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में

Join Us
 मख्यमंत्री निवास पर किसानों ने मुख्यमंत्री को हल भेट करते हुए डांडिया नृत्य कर किया सम्मान
किसानों ने अनुठे अंदाज में किया डांडिया नृत्य, किसानों की अन्य समस्याओं से कराया अवगत
सीहोर।  सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी, रामाखेड़ी, भोजनगर, लसूडिय़ाखास, भंडेली, बिलकिसगंज, लसुडिय़ा धाकड़, विशनखेड़ा, लसुडिय़ा खास, आलमपुरा, खेड़ली सहित दर्जनों गांव के बड़ी संख्या में किसानगण किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कृषि प्रधान देश की संस्कृति का प्रतीक लकड़ी का हाल भेंट कर डांडिया नृत्य करते हुए किसानों की समस्याओं हल करने पर उनको हल भेंट किया और सरकार द्वारा किसानों को ₹2600 गेहूं समर्थन मूल्य गेहूं खरीदने की पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं चावल के  विक्रय मूल्य बढ़ाने, किसानों को सम्मान निधि देने पर किसानों द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को लकड़ी का हाल भेंट कर किसानों ने अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। सभी ग्रामीण की जनता की मांग को हल करने के लिए उनका हल भेट किया एवं साफा बांधकर सम्मान किया। सभी किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर अनोखे तरीके से पुरानी परंपरा को दोहराते हुए सांस्कृतिक डांडिया नृत्य कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और किसानों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
Previous articleबीएसआई पर जारी टी-20 क्रिकेट मैच का फाइनल
Next articleकांग्रेस नेता ने सीहोर श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन