बीएसआई पर जारी टी-20 क्रिकेट मैच का फाइनल

Join Us

हितेश केसरिया की 73 रन की अर्दशतकीय पारी की बदौलत डीसीए ने यंग स्टार को 26 रन से हराकर किया ट्राफी पर कब्जा
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली गई स्व. संतोष पांडे स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को विस्फोटक बल्लेबाज हितेश केसरिया की 59 गेंद पर 9 चौके से सजी 73 रन की अर्दशतकीय पारी और अमित शर्मा चार विकेट और चेतन मेवाड़ा तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत डीसीए ने यंग स्टार की टीम को 26 रन के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा आयोजन समिति के चेतन मेवाड़ा और मनोज दीक्षित मामा और पांडे परिवार आदि ने पुरस्कार वितरण किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए के सलामी बल्लेबाज हितेश केसरिया ने 59 गेंद पर नौ चौकों की सहायता से 73 रन और आशीष शर्मा ने 36 गेंद पर 41 रन की साझेदारी से एक मजबूत शुरूआत की थी। इसके अलावा हेमंत केसरिया ने 15 गेंद पर 34 रन का सहयोग किया। डीसीए ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। इधर यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज मेहरा ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट, नासिर खान-छोटू ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार की पूरी टीम 19.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। इसमें नीरज मेहरा ने 47 गेंद पर 63 रन, छोटू खान ने 26 रन और संजय पेशवानी ने 13 रन की संघर्षपूर्ण पारियों खेली। वहीं डीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए चेतन मेवाड़ा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, अमित शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट और महेन्द्र सिंह ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Previous articleकिसानों को अब पांच रुपये में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleगेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में