गंदगी फैलाने वाले के विरूद्ध 44 हजार 250 का स्पॉट फ ाईन

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।नगर निगम द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों व वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के जोन क्रमांक 04 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने काजी कैम्प डीआईजी बंगला क्षेत्र में मेट्रो रेल हेतु लगाए गए बैरिकेट्स में अस्पताल का कचरा फैंकने वाले मुस्कान चिल्ड्रन एंड जनरल अस्पताल के संचालक से 02 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूला साथ ही अन्य जोन क्षेत्रों में निगम के दलों ने 318 प्रकरणों में 44 हजार 250 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूल किए। निगम अमले ने सीएंडडी वेस्ट के 03 प्रकरणों में 02 हजार 200 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम प्रषासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें और शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम प्रषासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गुरूवार को जोन क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों पर फैलाने वालों तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की। निगम अमले ने सडक़ों पर कचरा, गंदगी फैलाने, दो डस्टबिन न रखने, कचरा पृथक-पृथक न रखने, खुले स्थानों पर मूत्र विसर्जित करने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने एवं सम्पत्ति विरूपण करने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने व शहर की सुंदरता को बिगाडने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की और सभी प्रकार के प्रकरणों में स्पॉट फाईन/जुर्माने की राषि वसूल की। निगम के अमले ने सीएंडडी वेस्ट सडक़ों पर फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 10 के अमले ने 01 प्रकरण में 02 हजार रूपये, जोन क्रमांक 16 के अमले ने 02 प्रकरण में 200 रूपये सहित कुल 03 प्रकरणों में 02 हजार 200 रूपये की राषि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की।निगम प्रषासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का उपयोग पूरी तरह से सुनिष्चित करें और शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें अन्यथा निगम प्रषासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Previous articleदाऊदी बोहरा समुदाय ने शुक्रवार को रखा पहला रोजा
Next articleस्कूल बस ने कोचिंग से लौट रही बीए की छात्राओं को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत