दाऊदी बोहरा समुदाय ने शुक्रवार को रखा पहला रोजा

Join Us

 -महीने भर जारी रहेगा इबादतो का सिलसिला
भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल में इस्लामिक कैलेंडर के पाक नौवें महीने रमजान का आगाज शुक्रवार से हो गया है। दाऊदी बोहरा समुदाय ने इस दिन अपना पहला रोजा रखा। समाज के मीडिया प्रभारी इब्राहिम अली दाऊदी ने ये भी बताया के यह पाक महीना इबादतो के ऐतबार से मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम है। रमजान के दौरान समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते है। रोजे के लिये सुबह होने से पहले सहरी करते हैं। इसके बाद
कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं, सूर्यास्त के बाद खजूर और दूध या चाय के साथ इफ्तार करते हैं। उन्होनें आगे बताया की इस पाक महीने में लोग मस्जिदों में अल्लाह की इबादत करते हैं। कुरान का पाठ करते हैं। रमजान आत्म-संयम, त्याग और दान का प्रतीक है। इस दौरान लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जकात और फितरा देते हैं। इस महीने में की जाने वाली एक-एक नेकी पर 70 गुना अधिक सवाब मिलता है। जुमा के दिन पहले रोजे पर हैदरी मस्जिद में भोपाल के अमिल जूजर साहब ने नमाज अदा कराई।

Previous articleग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 छोटे उद्योगों के लिए बड़े अवसर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleगंदगी फैलाने वाले के विरूद्ध 44 हजार 250 का स्पॉट फ ाईन