भोपाल (ए.)। देहात इलाके के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे में समय वह बिजली के पोल पर कनेक्शन करने चढ़ा था। उसी उसे करंट का तगड़ा झटका लगा और वह नीचे गिरकर बेसूध हो गया था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार ग्राम पडरिया में रहने वाला किशन लाल अहिरवार पिता चैन सिंह अहिरवार (31) पेशे से खेती किसानी करता था। गॉव में ही उसकी खेती की जमीन है। बीती रात करीब 12 बजे लाइट न होने पर वो बिजली के पोल पर चढक़र कनेक्शन कर रहा था। उसी समय अचानक लाइट आने से तारो में करंट आ गया। पोल पर चढक़र कनेक्शन कर रहे किशान लाल को करंट का तगड़ा झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिरकर बेसूध हो गए। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।








