नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत “वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी” कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए विशेष कैंप का आयोजन आरसेटी (RSETI) में किया गया। इस शिविर में महिलाओं को बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से श्रीमती रोशनी हजेला, नाबार्ड (NABARD) के जिला विकास प्रबंधक दीपक पाटिल, आरसेटी निदेशक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाएं, अटल पेंशन योजना, और बैंकों द्वारा संचालित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक, नर्मदापुरम ने बताया कि इस तरह के शिविर महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक इन योजनाओं का लाभ उठाने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।






