महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव शक्ति मिलन के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

Join Us

नर्मदापुरम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सतरस्ता स्थित माता महाकाली दरबार में नर्मदा तट के सेठानी घाट स्थित काले महादेव से विशाल पालकी यात्रा बारात के रूप में आई, गोधूली बेला में पार्वती स्वरूपा माता महाकाली के विवाह की रस्म की गई। माता महाकाली के हाथों से लगाकर पुष्प माला पालकी में विराजमान महादेव को अर्पित की गई। शिव शक्ति के मिलन के इस पुनीत पावन क्षण के साक्षी सवा लाख से अधिक श्रद्धालु बने। पालकी यात्रा में हमारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिनका माता महाकाली समिति के अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे व वधु पक्ष के अनेक श्रद्धालुओं के द्वारा स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने कहा कि पिछले सात दिनों से माता महाकाली के परिणोत्सव को उमंग के साथ मनाय ाजा रहा था। माताजी को हल्दी चंदन कुमकुम के साथ मंगल गीतों मंडपाच्छादन, हवन कुंड में दिव्य औषधियों से आहुतियां छोड़कर पाणिग्रहण के संस्कार की विधि की गई। वरमाला अर्पित की गई। इस अवसर पर महादेव और माता महाकाली की आरती की गई। पूरा पंडाल जयकारा से गूंज उठा।

पालकी में महादेव लालजोड़े में माता महाकाली

ऐसा अद्भुत अलोकिक नजारा रहा मानो पालकी में विराजमान होकर देवों के देव महादेव सतरस्ते पर आए हों और सतरस्ते वाली माता महाकाली लाल जोड़े में दुल्हन बनी हुई हाथ में फूलों की माला लिए भोेले बाबा की प्रतीक्षा कर रही हों।

सतरस्ता के सभी रास्तों पर रही भारी भीड़

शिव शक्ति के मिलन के अवसर पर सतरस्ता की सभी सातों रास्ताें पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी श्रद्धालु अनूठे कार्यक्रम में आस्था श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

Previous articleभोले की भक्ति में सराबोर हुए भक्त, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
Next articleवित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित