देर रात बस में लगी आग से फैली सनसनी, साजिश या हादसा जांच कर रही पुलिस

Join Us

भोपाल(ए)। शहर के कमला नगर थाना इलाके में बीती देर रात एक खड़ी बस में अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई। बताया गया है की आग बस के पिछले हिस्से से लगी आग थी, जिससे चलते पुलिस को आशंका है की आग किसी ने जानबूझकर लगाई होगी। तेजी से फैलती आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार शारदा विद्या मंदिर स्कूल में अटैच बस रोजाना की तरह वैशाली नगर तिराहे के पास खाली पड़े मैदान में खड़ी थी। बस मालिक भी पास में ही रहता है, जिसके चलते रोजाना रात के समय बस यहां पर खड़ी की जाती है। सोमवार रात करीब 12 बजे खड़ी हुई बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। लोगों ने बस में लगी आग को देख फौरन ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। खबर मिलने पर जब तक दमकले मौके पर पहुंचती तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने से बस की सीट व अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। बाद में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर फायटरो ने दमकलो की मदद से आग पर काबू पा लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया की आग लगने से पहले उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। जब वे घरों से बाहर निकले तो उन्हें बस में आग लगी नजर आई। आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने बस में आग लगाई है। हालांकि पुलिस का कहना है की बस के सभी कांच बंद थे,और शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

Previous articleऑस्ट्रेलिया : मेलबर्न में चाकू से हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
Next articleबिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा पारितोषिक