जैविक खेती की पाठशाला हुई सम्पन्न

Join Us

दीर्घायु के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा-विजय
सीहोर। संपूर्ण विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति के लिए मानव द्वारा खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग पारिस्थितिकी तंत्र जैसे – प्रकृति के जैविक और अजैविक पदार्थों के बीच आदान-प्रदान के चक्र को प्रभावित करता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति खराब हो जाती है, साथ ही वातावरण प्रदूषित होता है तथा मनुष्य के स्वास्थ्य में गिरावट आती है।
कृषि को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए किसानों को रासायनिक खाद दूरी बनाकर जैविक खेती करना होगा। रासायनिक खादों का उपयोग करने से शरीर की ऊर्जा और मानव का लंबा जीवन खत्म होते जा रहा है। इसलिए पारम्परिक खेती के साथ जैविक खेती के साथ गौवंश , प्रकृति की रक्षा करना जरूरी है। प्रकृति को बचाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना पड़ेगा क्योंकि बिना प्रकृति के हम जीवित नहीं रह सकते यह बात शिवशक्ति ग्रुप ऑफ कंपनी की तरफ से वरिष्ठ कृषि अधिकारी विजय कासदे  ने ग्राम – मानवाडा में आयोजित जैविक खेती की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कही।
गाँव-गाँव जाकर किसान भाईयों को बताया जो कि अपनी परम्परागत खेती से भटक  कर रसायनिक खाद एवं उर्वक की ओर चले गये है उसकी जानकारी दे कर बताया जा रहा है कि जैविक खेती में ही किसान भाईयों का भविष्य सुरक्षित है  तथा कम कीमत में जीवाणु भूमि की संरचना को सुधारते है जैविक खाद एवं दवाईयों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढती है और किसान मित्र कीटों एवं जीवाणुओं की संख्या बढती है जो कि भूमि के लिये अति आवश्यक है। इस आयोजन के समापन के दौरान प्रदीप राजपूत जी , लीलाधर मालवीय, संतोष यादव आदि किसानों को जैविक खेती करने के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा सम्मानित किया गया और किसानों ने कुछ रकवा जैविक खेती करने का वचन दिया है।

Previous articleसूर्यवंशी जांगड़ा समाज एकत्ता समिति सीहोर के द्वारा मनाई गई रविदास जयंती
Next articleडा जैन राष्ट्रीय सोयाबीन ग्रुप मीट में हुए सम्मानित