देश की प्रेरणास्पद महिलाओ के नाम रहेगा एक दिन :- नरेंद्र मोदी

Join Us

प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को जबलपुर महानगर के 967 बूथों में सामूहिक सुना

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 119वें संस्करण को जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में सुना गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी बूथों में मन की बात सुनने का आग्रह किया गया था और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों में क्षेत्रीय जनों के साथ कार्यक्रम को सुना।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने पूर्व विधानसभा के सुभाषचंद्र बोस मंडल के सुभाष वार्ड के बूथ क्र 42 में कार्यकर्ताओ और क्षेत्रीय जनों के साथ मन की बात सुनी।

नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया हमारे प्रधानमंत्री जी माह के अंतिम रविवार को देश की जनता को मन की बात के रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित कर तात्कालिक विषयो, परिस्थितियों और सम सामयिक घटनाओं के संदर्भ पर चर्चा करते है और अपने विचारो से मार्गदर्शित करते है। भाजपा के तय कार्यक्रमों में इस महत्पूर्ण कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर सुना जाता है जिसमे हमारे कार्यकर्ता स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मन की बात सुनते है।

उन्होंने कहा इस बार भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन देते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे जिसे हम सभी ने सुना।

मन की बात के प्रमुख बिंदु

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 119वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ के विषय में चर्चा करते हुए इसरो (ISRO) द्वारा 100वें रॉकेट की सफल लॉन्चिंग का उल्लेख किया, जो देश की अंतरिक्ष विज्ञान में निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इसरो ने लगभग 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की हैं, जिनमें कई विदेशी सैटेलाइट्स भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो की टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत की प्रगति पर बात करते हुए पेरिस में आयोजित AI सम्मेलन में भारत की उपलब्धियों की सराहना का जिक्र किया। उन्होंने तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के शिक्षक थोडासम कैलाश का उदाहरण दिया, जो AI टूल्स की मदद से कोलामी भाषा में गाने तैयार कर रहे हैं, जिससे आदिवासी भाषाओं के संरक्षण में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ पहल पर चर्चा करते हुए आगामी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संदर्भ में, युवाओं को ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ बिताने का सुझाव दिया। उन्होंने रिसर्च लैब, प्लैनेटेरियम या स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जाकर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष पहल करते हुए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (जैसे एक्स और इंस्टाग्राम) को देश की प्रेरणास्पद महिलाओं को एक दिन के लिए समर्पित करने की घोषणा की, ताकि वे अपने कार्य और अनुभवों को साझा कर सकें।

प्रधानमन्त्री जी ने राष्ट्रीय खेलों में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 11,000 से अधिक एथलीटों की भागीदारी और सेवाओं की टीम द्वारा सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने की सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, उत्तर प्रदेश के सचिन यादव, हरियाणा की पूजा, और कर्नाटक की धिनिधि देसिन्धु जैसे युवा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया।

श्री मोदी ने मोटापे की बढ़ती समस्या पर पर बात करते हुए देश में बढ़ते मोटापे पर चिंता व्यक्त की, विशेषकर बच्चों में मोटापे की समस्या का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से पीड़ित है और बच्चों में यह समस्या चार गुना बढ़ गई है। उन्होंने खाने में तेल की मात्रा में 10% की कमी करने जैसे छोटे कदमों से इस समस्या से निपटने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें बिना किसी चिंता और डर के अपना सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास करने की सलाह दी।

भाजपा द्वारा महानगर के बूथों के आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ मंडल प्रभारी महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, रोहित जैन, अंजु भार्गव, तृष्णा चटर्जी, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, प्रशांत केसरवानी, श्रीकान्त साहू, शरद ताम्रकार, सिद्धार्थ शुक्ला, चित्रकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, प्रणय गुप्ता, प्रशांत दुबे, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नरेश पटेल, राहुल रजक, पुष्पराज पांडे, सपन यादव, योगेश बिलोहा, जागृति शुक्ला, गुड्डा केवट, पुष्पराज सेंगर, सौरभ गोयल, योगेश लोखंडे, अमित राय, ऋषि सोनकर, अकील अहमद के साथ बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद आदि शामिल हुए।

Previous articleभाजपा के शासन में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंदिरों में भी स्कूली छात्राएँ सुरक्षित नही
Next articleकर्मचारियों के हित को लेकर मजदूर संघ कोर्ट की शरन में जाएगा- महेश वर्मा