भाजपा के शासन में मध्यप्रदेश के शिक्षा मंदिरों में भी स्कूली छात्राएँ सुरक्षित नही

Join Us

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पुरूषोत्तम तिवारी ने जबलपुर में बच्चीयों के लापता होने और दुष्कर्म की घटना होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होने कहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में नौनिहाल बच्चीयां सुरक्षित नही है यह समाज के लिए बड़ी चिन्ता का विषय है। जबलपुर में ्र्रसरकारी स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को पढ़ाने वाला टीचर है। उसने छात्रा को स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद रोक लिया था। इसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है। घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में 20 फरवरी (गुरुवार) की है। आरोपी टीचर का नाम घनश्याम ठाकुर है। वह 2 साल से स्कूल में प्राथमिक क्लास में बच्चों को पढ़ाता था। वह मूलतरू नरसिंहपुर जिले की नयाखेड़ा ग्राम पंचायत का रहने वाला है। टीचर ने धमकाया-किसी को बताना नहीं गुरुवार को रेप के बाद आरोपी टीचर ने बच्ची को धमकाते हुए घर भेज दिया था। उसने कहा कि किसी को कुछ भी मत बताना। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो माता-पिता ने सारी घटना पूछी। तब बच्ची ने बताया कि सर ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद माता-पिता शुक्रवार को बच्ची के साथ थाने पहुंचे। प्राचार्य गए हुए थे काम से बाहर प्राइमरी स्कूल में आरोपी समेत दो टीचर पदस्थ हैं। घटना वाले प्राचार्य सुरेश पटेल दोपकर ढाई बजे परीक्षा संबंधी काम के लिए बेलखेड़ा संकुल गए थे। उस दौरान स्कूल में बच्चे और आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर ही था। घटना के समय कुछ बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे, उसी दौरान शिक्षक बच्ची को स्कूल के अंदर ले गया था। डीपीसी ने निलंबन के लिए प्रतिवेदन सौंपा डीपीसी योगेश शर्मा का कहना है कि जो भी घटना हुई है, वह बहुत ही निंदनीय है। जानकारी लगते ही इस मामले की जांच सीएसी (जनशिक्षक) को सौंपी गई थी। शिक्षक घनश्याम ठाकुर के निलंबन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा है, चूंकि शिक्षक की पदस्थापना जिला शिक्षा कार्यालय से होती है, इसलिए कार्रवाई भी वहां से ही होना है टीचर सस्पेंड, शहपुरा में किया अटैच जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने पुलिस की एफआईआर और डीपीसी के प्रतिवेदन के बाद आरोपी टीचर घनश्याम ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें शहपुरा में अटैच किया है। जबलपुर से एक टीम भेजी जाएगी, जो कि घटना के समय मौजूद बच्चे और आसपास के लोगों से पूछताछ करेगी। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की जबलपुर की बैठक में रैप की घटनाओं की कड़ी निंदा की गई। बैठक में इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, जिला अध्यक्ष ओ.पी. बिल्थरिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,जिला महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, जिला महिला अध्यक्ष रूपाली पटेल, जिला संगठन मंत्री राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग केशव पटेल, जिला सचिव मनोहर वर्मन, जिला सचिव संत कुमार रजक, जिला अध्यक्ष आईएसयू राजकुमार झारिया, मिडिया प्रभारी अरविंद खरे, वार्ड अध्यक्ष सुरेश झारिया, तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल सीहोरा, उपाध्यक्ष महेन्द्र झारिया मंझोली, आदि उपस्थित थे।

Previous articleविधानसभा अध्यक्ष एक तरह का मार्शल लॉ लागू कर रहे हैं : महबूबा मुफ्ती
Next articleदेश की प्रेरणास्पद महिलाओ के नाम रहेगा एक दिन :- नरेंद्र मोदी