महापौर ने किया वार्ड क्र. 20 एवं 21 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।महापौर मालती राय ने वार्ड क्र. 20 एवं 21 के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने हेतु निरीक्षण किया। महापौर राय ने दुकानों का सामान दुकानों की सीमा के अंदर ही रखवाने एवं आवागमन में बाधक ठेलों आदि को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आर.के.सिंह बघेल, सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान, जोन अध्यक्षद्वय विनीता सोनी व पूजा शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। महापौर मालती राय ने शनिवार को पीरगेट, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, जैन मंदिर रोड, जुमेराती, आजाद मार्केट, लोहा बाजार, चौक बाजार आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर राय ने जुमेराती दरवाजा, लोहा बाजार एवं आजाद मार्केट क्षेत्र में दुकानों का सामान दुकानों की सीमा के अंदर ही रखवाने एवं आवागमन में बाधक ठेलों आदि को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।

Previous articleचिकित्सकों के दलों ने 95 सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Next articleटेलीग्राम पर बोर्ड परीक्षा के फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार