सीहोर। ग्राम जानपुर बावडिय़ा हाई स्कूल परिसर में आये दिन अन्यन्त्र कार्यक्रम होते रहते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। जिसकी पालकों ने 181 पर भी शिकायत की एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भी शिकायत पत्र प्रेषित किया गया परन्तु कोई कार्यवाही नही हो सकी है। वर्तमान में बच्चों परीक्षा चल रही है, परन्तु शिक्षा विभाग का इस ओर कोई ध्यान नही है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज दिनांक 24 फरवरी को भी हाई स्कूल जानपुर बावडिय़ा जाकर देखा जा सकता है।








