सीहोर। रविवार को स्थानीय इंदौर नाका घाट पर शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 149 वी जयंती बड़े ही सोहार्द पूर्ण तरीके से मनाई गई। सर्वप्रथम रजक समाज बंधुओ, कार्यकर्ताओं, एवं एबीडीएम युवा सीहोर समिति सदस्यों ने गाडगे बाबा को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इसअवसर पर पधारे पूर्व पार्षद मांगीलाल मालवीय, बिहारीलाल मालवीय, ओमप्रकाश वर्मा, दिलीप रजक, धर्मेन्द्र मालवीय, मुकेश पटेल, विशाल मालवीय, सुभाष मालवीय, राकेश, पिन्टु, निच्छे, अरविन्द रजत, राजु सोलंकी, राधेश्याम मालवीय ने बाबा के चित्र पर तिलक कर दीप प्रज्वलित किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एबीडीएम धर्मेन्द्र मालवीय ने गाडगे महाराज की 149 वी जयंती कार्यक्रम आयोजन करने पर एबीडीएम सीहोर के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अंत में एबीडीएम धर्मेन्द्र मालवीय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं गाडगे महाराज की जयंती की सभी को शुभकामनाऐं दी।








