नहीं थम रही राजधानी से गुजरने वाली रनिंग ट्रेनो में चोरी, लूट की वारदातें

Join Us

हाथ से झपटा मोबाइल, जेब से उड़ाया पर्स, सूटकेस चोरी
भोपाल(ए)। राजधानी से गुजरने वाली रनिंग ट्रेनों में मुसाफिरो के साथ चोरी और लूट की वारदातो पर अकुंश नहीं लग पा रहा है। बैखौफ बदमाशो ने अलग-अलग ट्रैनो के यात्रियो को अपना शिकार बनाते हुए कीमती माल उड़ा दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार दमोह के रहने वाले कपिल साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रीवांचल एक्स के जनरल कोच में भोपाल से रानी कमलापति की यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान वह कोच के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। भोपाल से करीब 2 किमी दूर निकलने पर रेलवे ट्रैक पर खड़े युवक ने तेजी से कपिल के हाथ में पकड़े 10 हजार कीमत के फोन पर झपट्टा मारते हुए उनका मोबाइल गिरा दिया और उसे उठाकर फरार हो गया। वहीं रामदास पंथी पिता (61) ने जीआरपी को बताया की वह पुष्प विहार कॉलोनी बीना में रहते हैं। प्रतापगढ़ एक्स में पीछे के जनरल कोच में वह अपनी पत्नि कुसुम पंथी के साथ सफर कर रहे थे। यात्रा के दोरान भोपाल रेलवे स्टेशन में चढऩे के बाद उन्होंने देखा तो उनकी जेब में रखा पर्स गायब था। उन्होनें संदेह जताया की कोच में चढ़ते समय भीड़भाड़ होने के दौरान ही अज्ञात जेबकट ने उनका पर्स पार कर दिया। चोरी गये पर्स में पत्नी का 65 हजार कीमत को सोने का मंगलसुत्र, नगदी सहित अन्य जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे। इधर रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी रविन्द्र शायरानी ने रानी कमलापति जीआरपी को बताया की वो अमरकंटक एक्स के कोच बी-5, में रायपुर से भोपाल कि यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना सूटकेस सीट के पास बनी टेबल के नीचे रख दिया और सो गये। रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी नींद खुली उस समय ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से निकल रही थी। जब उन्होंने टेबल के नीचे देखा तो उनका सूटकेस चोरी जा चुका था। उसमें 25 हजार कीमत की साडिय़ा सहित अन्य सामान और दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सभी प्ररकणो में जॉच के बाद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Previous articleटैक्सी ड्रायवर ने बीच सडक़ पर खुद को लगाई आग, हुई मौत
Next articleमध्यप्रदेश बन रहा है सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबल स्टार्ट-अप हब