प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की 119 वीं कड़ी का प्रसारण आज

Join Us

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 119वीं कड़ी का प्रसारण रविवार सुबह 11रू00 बजे आकाशवाणी पर किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने.अपने मंडल एवं बूथ पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनें और उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाएं। श्रीमती शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सुनने के बाद संगठन ऐप पर अपनी उपस्थिति की फोटो अपलोड करें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि भाजपा जिला संगठन द्वारा बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के विचारों को जन.जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Previous articleरात 9.30 बजे इटारसी स्‍टेशन पहुंचे सांसद अलारसा सदस्‍यों की भूख हडताल खत्‍म कराई
Next article31 मार्च तक 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर-संचारी रोगों की निःशुल्क की जाएगी जांच