अब आयकर विभाग खुलवाएगी सौरभ शर्मा और उसके साथियों से राज, 52 किलो सोना और कैश को लेकर होगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बाद अब आयकर विभाग के अफसर पूछताछ करेंगे। आयकर विभाग ने गुरुवार को लोकायुक्त न्यायालय में पूछताछ करने के लिए आवेदन दिया था। आयकर विभाग के अफसर भी केंद्रीय जेल में सौरभ शर्मा से पूछताछ कर सकेंगे। भोपाल जिला कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दे दी है।
सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह और शरद जायसवाल 14 दिन की रिमांड पर दूसरी बार जेल भेजे गए हैं, जिसकी अवधि 3 मार्च को खत्म होने वाली है। बता दें कि मेंडोरी के जंगल में 19 और 20 दिसंबर की रात इनोवा कार में 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ रुपए कैश आयकर विभाग की टीम ने जब्त किए थे। मामले में अब तक लोकायुक्त और श्वष्ठ तीनों आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।

Previous articleप्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : योगी
Next articleमौसम का सितम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 300 वाहन फंसे