रहवासियों ने शराब की दुकान को लेकर सडक़ पर उतर कर स्कूली बच्चों तथा महिलाओं के साथ किया विरोध प्रदर्शन

Join Us

भोपाल(ए)। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता की परेशानियों को देखते हुए धार्मिक स्थलों से शराब की दुकानों को हटाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। लेकिन राजधानी भोपाल के रहवासी इलाकों में अलॉट की गई दुकानें आम जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बन रही है। शहर के अशोका गार्डन स्थित राजीव नगर सेमराकलां मुख्य मार्ग पर धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक ही शराब दुकान संचालित की जा रही है। यहॉ जमावड़ा लगाने वाले शराबियों की हरकतों से आम रहवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चों को रोजाना ही परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय रहवासी भरत माहेश्वरी, जीतू मालोटीया, अशोक वर्मा ने बताया कि राजीव नगर सेमरा मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान है, इस रास्ते से निकलकर छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां स्कूल जाते हैं, उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा और स्कूल के पास ही शराब की दुकान होने पर बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां से गुजरते समय कई बार तो शराब के नशे में धुत्त असमाजिक तत्व गलत व्यवहार भी करते हैं, जिससे आए दिन झगड़ा होता है। रहवासियो ने आगे कहा की शाम के समय यहां से पैदल जाने का रास्ता तक नहीं रहता। ऐसे में अपने बच्चो को स्कूल लेने जाने वाली महिलॉए 100 मीटर की जगह 500- से 800 मीटर घूमकर जाती है।
शराब की दुकान जल्द से जल्द यहां से हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले स्थानीय रहवासियों का कहना है, कि शीघ्र ही शराब की दुकान को राजीव नगर सेमरा मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया तो रहवासी महिलाओं और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सडक़ो पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

Previous articleनिगम की अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी
Next articleकाश पटेल बने एफबीआई निदेशक, अमेरिका के दुश्मनों को दी कड़ी चेतावनी