ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: अगरदा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण
खातेगांव (आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अगरदा गांव में 40 लाख रुपये की लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का लोकार्पण विधायक आशीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
पंचायत स्तर पर मिलेगा प्राथमिक उपचार
विधायक शर्मा ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को अब पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने पंचायत में अब तक हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया, जिनमें ग्रिड, सरकारी स्कूल, नदी पर स्टॉप डेम का निर्माण प्रमुख हैं।








