मगरधा में हुआ नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन

Join Us

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया प्रसादी वितरण

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का जीवन चरित्र हमें जीवन जीने की कला सिखाता हैरू सांसद दर्शन सिंह चौधरी

नर्मदापुरम। बरेली। बरेली नजदीकी ग्राम मगरधा में आयोजित नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा के समापन दिवस पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। यज्ञ के अंतिम दिवस शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने परोस व्यवस्था को संभाल रहे स्वयं सेवकों के साथ सहभागिता करते हुए स्वयं प्रसाद को परोसा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने श्री राम कथा के अंतर्गत राम नाम की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने ने कहा कि एक व्यक्ति का ‌पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति क्या कर्तव्य है। राम चरित मानस के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र हमें अनंत सदियों तक जीवन जीने की कला सिखाता रहेगा।

उन्होंने उपस्थित सभी भक्त जनों से अपने घरों में प्रतिदिन राम चरितमानस का पाठ करने का अनुरोध किया। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में माना जाता है कि गौ माता के अंदर तैंतीस कोटि का वास है। हम गौ पालन करें और कम से कम अपने खाने के लिए जहर मुक्त खेती गौ आधारित प्राकृतिक खेती करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए नवीन रेल लाइन के माध्यम से रेलवे से जोड़ा जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा जबलपुर. गाडरवारा उदयपुरा बरेली बुधनी से इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस नई रेल लाइन के लिए केन्द्र सरकार ने 1100 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। सांसद ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Previous articleश्रीरामजी बाबा मेले में पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता में उमडे दर्शक
Next articleछोटी और घटिया सोच को सिद्ध कर रहे हैं जिले के कुछ बोने अधिकारी