ट्रक ड्राइवर से लूट के आरोपी गिरफ्तार

Join Us

मोबाइल, रुपए छीनकर भागे थे बदमाश, पहले से दर्ज है प्रकरण

नर्मदापुरम। पुराने बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए है। इन बदमाशों ने पिछले दिनों एक ट्रक ड्रायवर से रूपये और मोबाइल छीन कर भाग गए थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी आरोपी गौतम केवट को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नर्मदापुरम में आदमगढ़ पुलिया के पास एक ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाले दो आरोपियों को पकड लिया गया है। दोनों आरोपी आदमगढ़ क्षेत्र के रहने वाले है। एक पूर्व में जिलाबदर रह चुका है दूसरे आरोपी पर भी कोतवाली और जीआरपी में भी चोरी के अपराध दर्ज है। पुलिस को सूचना मिलने पर इन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जज ने जेल भेज दिया है।

Previous articleअमित दीवान आत्महत्या मामले का दूसरा आरोपी पकड़ाया
Next articleश्रीरामजी बाबा मेले में पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता में उमडे दर्शक