अमित दीवान आत्महत्या मामले का दूसरा आरोपी पकड़ाया

Join Us

अभी 6 फरार हैं, पुलिस की सुस्ती से नाराज हैं ब्राम्हण समाज के नागरिक

नर्मदापुरम। अमित दीवान आत्महत्या मामले में फरार 7 आरोपियों में से दूसरा आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया है। इसके बाद भी अभी 6 फरार हैं। पुलिस की सुस्ती से ब्राम्हण समाज में नाराजगी व्याप्त हैं। गुरुवार को परिजन और ब्राह्मण समाज ने मीनाक्षी क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। देहात थाना पुलिस ने पिपरिया से आरोपी नितिन मालवीय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन पिपरिया क्षेत्र में फरारी काट रहा था। पुलिस ने अपने सूत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर उसे पकड़ लिया है। बांक ीके अन्य 6 आरोपियों की और तलाश जारी है।

Previous articleहाईकोर्ट के जज के खिलाफ लोकपाल के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र सरकार व शिकायतकर्ता को नोटिस
Next articleट्रक ड्राइवर से लूट के आरोपी गिरफ्तार