मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के समापन समारोह में पुरूस्कार वितरण

Join Us

जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन एवं मंडल खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जबलपुर रेल मंडल मे अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 08.02.2025 से 20.02.2025 तक आयोजित की गई । जिसमें कुल लगभग 650 पुरूष एवं महिला वर्ग के कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, पुरूष वर्ग हेतु टेनिस बॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, बॉलीबॉल, बास्केटवाल एवं पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा महिला वर्ग हेतु बैडमिंटन, शतरंज, बॉलीबॉल, बास्केटवाल एवं एथलेटिक्स (100 मीटर दौड एवं 50 मीटर तेज चाल) आदि शामिल हैं।
टेनिस बॉल क्रिकेट में कुल 13 टीमों ने भाग लिया जिसमें फॉइनल आरपीएफ एवं इंजीनियरिंग के मध्य खेला गया जिसमें इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 87 रनों का लक्ष्य रखा जिसमे प्रदीप की सबसे ज्यादा 48 रनों की भागदारी थी आरपीएफ की टीम 47 रनों पर आल आउट हो गई एवं इंजीनियरिंग विभाग की टीम विजयी हुई । पुरूष वर्ग बैडमिंटन में कुल 10 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें आरपीएफ प्रथम, परिचालन द्वितीय एवं टीआरओ तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग बैडमिंटन में कुल 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें मोली यादव (यांत्रिक) प्रथम, पोर्सिया ब्राउन (कार्मिक) द्वितीय तथा दिव्या वामने (टीआरओ) तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुल 37 प्रतिभागियो ने भाग लिया जिसमें श्री दिनेश पाठक (वाणिज्य) प्रथम, शरद साहू (वाणिज्य) द्वितीय एवं संदीप कुमार पसेरिया (यॉंत्रिक) तृतीय स्थान पर रहे तथा महिला वर्ग में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें श्रीमति सोनम खरे (संकेत दूरसंचार) प्रथम, शिवांगी शर्मा (टीआरओ) द्वितीय एवं अनुश्री जैन (परिचालन) तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग बॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें फानइल आर एंड एम डीजल एवम टीआरओ के बीच खेला गया जिसमे आर एंड एम डीजल की टीम विजय हुई महिला वर्ग बॉलीबॉल में कुल 06 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें फाइनल यांत्रिक एवं टीआरओ के बीच खेला गया जिसमें यांत्रिक की टीम विजयी हुई।
पुरूष वर्ग बास्केटवाल प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें फाइनल आरपीएफ एवम टीआरओ के बीच खेला गया जिसमे आर पी एफ की टीम विजयी हुई महिला वर्ग बास्केटवाल प्रतियोगिता में कुल 05 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें फाइनल यांत्रिक एवं टीआरओ के बीच खेला गया जिसमें यांत्रिक की टीम विजयी हुई। महिला वर्ग हेतु एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में श्रीमती मौली यादव यांत्रिक विभाग प्रथम, श्रीमती गायत्री इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय एवं श्रीमती रंजीता परिचालन विभाग तृतीय स्थान पर रहीं। एवं 50 मीटर तेज चल में श्रीमती ललिता आर पी एफ प्रथम श्रीमती सोनिका आर पी एफ द्वितीय एवं अंजू कार्मिक विभाग तृतीय स्थान पर रहीं। पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 08 केटेगरी थी जिसमे कुल 24 प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया ।
अंतर विभागीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार,श्री सुनील टेलर, खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, एवं शाखा अधिकारियों द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरुष्कृत किया गया । समापन समारोह में श्रीमती निर्मला गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. मधुर वर्मा, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री अक्षय कुमरावत, वरि. मंडल विद्युत अभियंता, श्री जय प्रकाश सिंह, वरि. मंडल इंजीनियर (समन्वय), श्री मुन्नवर खान, वरि, मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री रजनीकांत साहू वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, श्री स्वपनिल पाटिल, वरि, मंडल यांत्रिक अभियंता, श्री शचि पति नंदन एपीओ कल्याण, श्री संदीप शर्मा, एपीओ एस एंड टी इसके साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इस आयोजन में मंडल खेलकूद सचिव श्री सुबोध मुकुन्द गोसावी, श्री रोशन यादव, श्री रविन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं श्री रामदयाल सनोडिया का विशेष योगदान रहा।

Previous articleउत्कृष्ट ऊर्जा प्रबंधन के लिए मंडीदीप और सांची रेलवे स्टेशनों को मिला “बीईई शून्य लेबल प्रमाणपत्र”
Next articleक्षेत्रीय नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा सेप्टिक टैंक का उपयोग कर हर 3 साल में सेप्टिक टैंकों की सफाई कार्य करवाने की गई अपील