हितकारिणी विज्ञान, वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय देवताल, गढ़ा जबलपुर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम नगर निगम जबलपुर एवं स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं द्वारा इमरती तालाब गंगानगर, गढ़ा जबलपुर जबलपुर में श्रमदान किया गया व तालाब के आसपास सफाई की गई। छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलेश पांडे जी के निर्देशन में संपन्न हुआ और इस अवसर पर महाविद्यालय शासीनिकाय के अध्यक्ष श्री शिव दत्त मिश्रा जी की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय एन. एस. एस. प्रभारी सुश्री नंदिता वर्मा जी एवं एन. सी. सी. प्रभारी शुभम मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ. संगीता शुक्ला ,डॉ. ममता पाठक, डॉ. पुष्पा शुक्ला, डॉ. चित्रा मिश्रा, अंजना मिश्रा, अंकिता चंसोरिया, संदीप परिहार, एवं श्री पवन वैद्य जी का योगदान रहा।








