श्रीमती छाया त्रिवेदी की कृति का विमोचन 23 को

Join Us

जबलपुर। पाथेय संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ कवयित्री, कथाकार श्रीमती छाया त्रिवेदी के लघुकथा संग्रह ‘बादल का एक टुकड़ा’ का विमोचन दीप धरोहर के अंतर्गत 23 फरवरी को कला विधिक में आयोजित है। समारोह संयोजक राजेश पाठक प्रवीण ने बताया कि मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्रा चतुर्वेदी होंगी। अध्यक्षता डॉ. हरिशंकर दुबे करेंगे। सारस्वत अतिथि आचार्य भगवत दुबे एवं डॉ. इला घोष होंगी। इस अवसर पर विविध क्षेत्रों के मनीषियों को सम्मानित किया जाएगा।पाथेय संस्था ने साहित्यकारों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Previous articleमध्यप्रदेश पावर जनेरटिंग कंपनी में प्रश‍ि‍क्षु कार्यालय सहायकों के प्रश‍िक्षण कार्यक्रम का समापन
Next articleश्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 3 का चौथी बार शतकीय रिकार्ड