घर में विवाह समारोह होने के बावजूद फील्ड पर सक्रिय हैं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे
27 फरवरी को 19 विषयों पर परिषद के सम्मेलन में होगी चर्चा
इटारसी। नर्मदापुरम। संभाग की सबसे बड़ी नगर पालिका इटारसी नगर पालिका परिषद का सामान्य सम्मेलन 27 फरवरी को है। जिसमें 19 विषयों पर परिषद के पार्षद मिल कर प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि परिषद में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार हो रहा है। बैठक में परिषद के सभी पार्षदों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी ज्ञातव्य है कि नगर पालिका अध्यक्ष के घर में वैवाहिक कार्य होने के बाद भी वे नगर हित में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।उनके घर में छोटी बहन के विवाह का आयोजन चल रहा है। इसके बावजूद वह नगर विकास कार्यों के लिए संजीदा और सक्रिय हैं। दोपहर में उन्होंने नगरपालिका अमले के साथ न्यास कॉलोनी से चिकमंगलूर चौराहे तक लगभग डेढ करोड रुपये की लागत से बन रहे नाला निर्माण का निरीक्षण किया। साथ ही नगरपालिका परिषद का 27 फरवरी को होने वाले परिषद के साधाराण व्यापक सम्मेलन की तैयारी करते हुए एजेंडा जारी किया। 19 मुददों पर इस सम्मेलन में चर्चा होगी।
शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने व पुर्नवास पर होगी चर्चा.
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कुल 19 विषयों पर परिषद में चर्चा होगी। जिसमें मुख्य रुप से शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने व भिक्षुकों के पुर्नवास व उत्थान पर के विषय पर मंथन होगा। इसके अलावा 23 अप्रैल गौरव दिवस के अवसर पर 1 माह इटारसी में इटारसी उत्सव मेला लगाने, र्होडिंग्स किराया के लिए टेंडर निकालने सहित नगरपालिका स्वामित्व की दुकानों की किराया वृद्धि सहित अन्य विषय रखे गए हैं।
एमजीएम कॉलेज के पास किया निरीक्षण.
एमजीएम कॉलेज के पास अभी नाला निर्माण के लिए कार्य चल रहा है। यहां पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने एई मीनाक्षी चौधरी, उपयंत्री आदित्य पांडे कांटेक्टर प्रशांत अग्रवाल के साथ निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। उल्लेखनीय है कि नाला निर्माण चिकमंगलूर चौराहे तक होगा और करीब 1.5 करोड रुपये से बन रहा है।






