पचमढ़ी का तापमान 5 पर आया,होशंगाबाद 12.8 डिग्री
नर्मदापुरम। पौष के महिने में गुलाबी ठंड रह जाती थी। वह भी सुबह शाम की रात में भी गर्मी का ऐहसास होने लगता था। लेकिन इन दिनों एक बार फिर रात में कपकपाने वाली ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होने लगी थी। इस वर्ष मौसम का मिजाज ही कुछ अलग लग रहा है। कभी गर्मी कभी शर्दी का मौसम हेा रहा है। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ नजर आ रहा है। बार बार मौसम के बदलाव के कारण इस समय अधिकांश लोग शर्दी जुकाम की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इसी के साथ हल्का बुखार, हाथ पैर दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द आदि की शिकायतें ज्यादा समाने आ रही हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की भीड बनी हुई है। यह मौसम हेल्दी मौसम कहा जाता है। इसके बाद भी जिला अस्पताल के सभी 300 बिस्तरों पर मरीज होने के बाद अलग से लगे हुए बिस्तरों पर भी मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
तापमान हो रहा कम ज्यादा
गर्मी का मौसम आने वाला है। दिन में तेज धूप का असर होने लगा है। इसके बाद रात में तापमान में कमी होना आश्चर्य का विषय है। बीती रात का तापमान कम दर्ज हुआ है। वहीं पचमढ़ी का तापमान भी बढ़ रहा है। जिससे जिले में तापमान में घट बढ हो रही है।






