पुलिस अफसर का अपहरण : अपराधी महाराष्ट्र से किडनैप कर मध्य प्रदेश लाया, जलगांव एसपी ने एमपी पुलिस से मांगी मदद

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। महाराष्ट्र में पुलिस अफसर की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बार्डर पर स्थित जलगांव जिले के अमरती गांव में आरोपी को पकडऩे गई पुलिस अफसर को गांव वालों ने अपहरण कर लिया। अपराधी बंदूक की नोक पर पुलिस अफसर का अपहरण कर मध्यप्रदेश ले आया। मामले की जानकारी के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया है। वहीं अफसर को छुड़ाने के लिए जलगांव एसपी ने एमपी पुलिस से मदद मांगी है। जलगांव जिले के चोपड़ा इलाके में महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा के पास स्थित उमरती गांव है। यहां चोपड़ा ग्रामीण पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र के उमरती गांव गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव के कुछ लोग पुलिस की ओर दौड़े। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी को उन्होंने पकडक़र बंधक बना लिया। बाद में वह लोग पुलिस अधिकारी को मध्य प्रदेश सीमा के पार ले गए।
-पुलिसकर्मी को सुरक्षित निकलाने में जुटा विभाग
मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा गया। ऐसा कहा है कि आरोपी पुलिस अधिकारी को बंधकर बनाकर मध्य प्रदेश सीमा के पार उमरती गांव ले गए हैं। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा पर दो उमरती गांव हैं। एक गांव महाराष्ट्र में है और दूसरा सीमा पार मध्य प्रदेश में है। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी सहित पुलिस अधिकारी उमरती गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बंधक पुलिसकर्मी को सुरक्षित निकालने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के संपर्क में है।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने लोधा क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन का किया भूमिपूजन, 25 लाख देने की घोषणा, कांग्रेस पर जमकर बरसे
Next articleबांग्लादेश को ‘सबक’ सिखाएगा भारत, ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फ्री हैंड; अब जयशंकर से होगा सामना