मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने लोधा क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन का किया भूमिपूजन, 25 लाख देने की घोषणा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ‘लोधा क्षत्रिय समाज’ के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने का वादा किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला हैं। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल में लोधा (लववंशी) क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में सहभागिता की। जहां उन्होंने लोधा सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने समाज के भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया। वहीं आरक्षण पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ओबीसी को आरक्षित करने के लिए काम रही है।
-कांग्रेस अपने कर्मों के कारण महाकुंभ नहीं जा पा रही
सीएम डॉ यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़े बुजुर्ग की इज्जत नहीं करती है। राम मंदिर पर बहुत अड़ंगे लगाए लेकिन रोक नहीं पाई। कांग्रेस भगवान राम को नहीं मानती ये उनका दुर्भाग्य है। यही हाल उनके कर्मों के कारण हुआ, इसलिए वो महाकुंभ नहीं जा पाए। कांग्रेस लोगों को अलग करने का काम करती है। घर बैठे किसान को 6 हजार देने का काम भाजपा कर रही। सरकार दूध पर भी बोनस देने का काम करेगी। कांग्रेस ने केवल किसानों को लूटा है।
-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर कही ये बात
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रढ्ढस् के माध्यम से प्रदेश का चित्र बदलेगा। 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, प्रदेश में औद्योगिक निवेश होगा। वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी की रात में भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश आने वाले समय में देश का नंबर वन शहर बनेगा।

Previous articleउमंग सिंघार ने गोविंद सिंह राजपूत पर किया वार तो बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने किया शायराना अंदाज़ में पलटवार
Next articleपुलिस अफसर का अपहरण : अपराधी महाराष्ट्र से किडनैप कर मध्य प्रदेश लाया, जलगांव एसपी ने एमपी पुलिस से मांगी मदद