मप्र साहू समाज अध्यक्ष के आगमन पर सामाजिक बैठक संपन्न
जबलपुर। साहू समाज की प्रांतीय संस्था मप्र साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद साहू का आगमन विगत दिनों हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद साहू ने जबलपुर आगमन साहू समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों से भेंट की साथ ही समाज की बैठक संस्था के संरक्षक श्री आनंद साहू के गढ़ाफाटक स्थित आवास में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 23 मार्च को इंदौर में अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर साहू समाज की पत्रिका उड़ान का विमोचन भी होगा। परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवती अधिक से अधिक पहुंचे इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर समाज के पदाधिकारियों को मेहनत करनी होगी। श्री द्वारका प्रसाद साहू ने सभी सामाजिक जनों से इस परिचय सम्मेलन के उपस्थित होने की अपील की है। इस अवसर पर सामाजिक बंधु, बहिने उपस्थित थे








